उसे पता चल गया कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी पड़ोसी को बुला लेती है और… , नेपानगर के ग्राम डाभियाखेड़ा के युवक ने कृषि उपयोग के धारदार औजार से हमला कर अपने पड़ोसी पति-पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार रात 11 बजे की है। हमला करने के बाद आरोपी ने सरपंच गोकुल गोनसार को घटना की जानकारी दी।

आरोपी रामसिंह गंगाराम (35) ने युवराज रामू (32) और उसकी पत्नी सोमकली (28) पर हमला किया। इसके बाद रामसिंह ने सरपंच गोकुल गोनसाल को जानकारी दी। सरपंच ने घायलों को बुरहानपुर चिकित्सालय पहुंचाया। यहां उपचार के बाद युवराज को इंदौर रैफर किया गया।

सोमकली के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। नावरा चौकी प्रभारी अब्दुल रज्जाक खान ने घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद एसडीओपी करणसिंह रावत व थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

1 2
No more articles