जबरन पति ने उसे ऐसी चीज़ पिला दी कि पत्नी को लेने के देनेे पड़ गए , हिसार के गांव कुंभा की महिला ने ससुरालियों पर दहेज नहीं देने पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर केस भी दर्ज करा दिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कुंभा निवासी प्रमोद ने बताया कि उसकी शादी 17 जुलाई 2013 को सिवानी मंडी निवासी मुनीष के साथ हुई थी।

आरोप है कि पति मुनीष, देवर विनोद, सास ओमपति और दो ननद ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसे लेकर कई बार विवाद हुआ जिसके कारण दोनों घरों की पंचायतें हुईं। आरोप है कि ससुराल वालों ने दोबारा परेशान नहीं करने की बात कहकर समझौता कर लिया था।

आरोप है कि कुछ दिन तक सबकुछ ठीक रहता, लेकिन फिर से ससुरालजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगते। प्रमोद का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुरालियों ने उसे जबरन जहर पिला दिया लेकिन वह समय रहते उनके चंगुल से निकल गई। इस कारण जान बच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

No more articles