नाती ने मनाई प्रेमिका के साथ रंगरेलियां, सज़ा भुगती नाना-नानी ने , गया में गांव की लड़की से ईश्‍क और उसे लेकर भाग जाने की सजा नाना-नानी को मिली। गांव के  दबंगों ने नाना-नानी की दिनदहाड़े लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है।

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गरिमा मलिक एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटना के बाद गांव में जबरदस्त तनाव है। एहतियातन पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि नाती के प्रेम-प्रसंग मामले में दोनों की हत्या की गई है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस गांव के छह लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। दोनों के साथ उनका लड़का सत्येंद्र कुमार भी था जो बचाने में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय सुखदेव दास एवं 60 वर्षीया सरस्वती देवी का नाती आकाश गांव के अर्जुन यादव की बेटी से प्रेम करता था। लड़की के घर वालों के विरोध पर वह फरवरी में उसे लेकर फरार हो गया था। लड़की के पिता ने मुफस्सिल थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

लड़की पक्ष आकाश के परिजनों पर लड़की को वापस बुलाने के लिए का दबाव डाल रहा था। इसी क्रम में लड़की के परिवार वालों ने कुछ ग्रामीणों के साथ सुबह खेत में गेहूं की कटाई करा रहे सुखदेव व सरस्वती से नाराजगी जतायी। इस क्रम में बात बढ़ गइ्र। इसके बाद करीब 20 की संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर दोनों पर टूट पड़े। दबंगाें ने दोनों को तब तक पीटा, जबतक कि उनकी मौत न हो गई।

 

 

No more articles