अभी तो शुरु होने वाले हैं प्लास्टिक के नोट, जानिए कब , नोटबंदी के बाद मोदी सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। वो दिन दूर नहीं, जब आपके हाथ में कागज नहीं, बल्कि प्लास्टिक के नोट हों।

शुक्रवार को संसद में बताया गया कि सरकार ने प्लास्टिक करेंसी नोट छापने का निर्णय लिया है और इसके लिए आवश्यक कच्चे माल की खरीद शुरू कर दी गई है। उनसे पूछा गया था कि क्या आरबीआई की तरफ से कागज के नोटों की जगह प्लास्टिक नोट लाने का कोई प्रस्ताव है?

वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि सरकार ने य‍ह निर्णय लिया है कि अब प्लास्टिक या पॉलिमर सब्सट्रेट आधारित बैंक नोट छापे जाएंगे। इसके लिए आवश्यक कच्चे माल की खरीद शुरू कर दी गई है।

प्लास्टिक नोट औसतन पांच सालों तक सुरक्षित रहते हैं और इसका नकल करना भी कठिन होता है। इसके अलावा, ये कागज के नोटों की तुलना में ज्यादा साफ-सुथरे दिखते हैं। सबसे पहले ऑस्ट्रेया ने नोटों को नकल से सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक नोट शुरू किया था।

1 2
No more articles