यहां लड़कियां लट्ठ लेकर जाती हैं स्कूल ,  कर्नाटक के वाघवाड़े गांव की लड़कियों को घर से स्‍कूल के लिए अपना बैग ही नहीं बल्कि हाथ में एक लाठी भी लेकर निकलना पड़ता है। इसका कारण है रास्‍ते में होने वाली छेड़छाड़।

अखबार से बात करते हुए वाटर मैनेजमेंट पर काम करने वाले प्‍यास फाउंडेशन की किरण निप्‍पानीकर बताते हैं कि इलाके से हर हफ्ते 5-6 छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। इन मनचलों के लिए लड़कियों की उम्र कोई मायने नहीं रखती, फिर चाहे वो कोई उम्रदराज महिला हो या छोटी बच्‍ची। जब यह लड़कियां और महिलाएं अपने परिवार से इस बारे में शिकायत करती हैं तो उन्‍हें घर में ही रहने की सलाह दी जाती है। पढ़ाई छूटने के डर से लड़कियां छेड़छाड़ की बात घर में नहीं बता पाती।

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार कर्नाटक के बेलगावी शहर से 12 किमी दूर स्थित वाघवाड़े गांव की लड़कियों को गांव से 1 किमी दूर स्थित स्‍कूल जाना पड़ता है और इन दोनों के बीच का रास्‍ता सूना है। इस सूने रास्‍ते का फायदा उठाकर कुछ मनचले इन लड़कियों से छेड़छाड़ करते रहते हैं। यह मनचले पास के गांव मार्कडेंय के हैं जिनसे निपटने के लिए इन लड़कियों ने अब लाठी का सहारा लिया है।

1 2
No more articles