आज हमारे देश में महिलाओं को उतना ही हक मिलता है जितना कि पुरुषों को आज के इस दौर में। कुछ महिलाएं ऐसा काम कर जाती हैं जो पुरुष सोच भी नही पाते है। लेकिन न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड पर एक ऐसी कम्युनिटी रहती है जहां पर महिलाओं को अधिक हक नही दिया जाता है।

आपको बता दें कि करीब 500 लोगों की इस विवादित कम्युनिटी में महिलाएं सिर्फ खाना बनाने, साफ-सफाई करने और बच्चे पैदा करने की चीज ही समझी जाती है। महिलाओं का बाहरी दुनिया से भी कोई संपर्क नहीं रहता।
isolated lafda
आइए आप को अब बताते हैं कि आखिर यहां पर ऐसा क्यों है?
इस कम्युनिटी को नेविले कूपर नाम के शख्स ने 1965 में बनाया था। शुरू में इसका नाम स्प्रिंगबैंक क्रिश्चियन कम्युनिटी था, लेकिन बाद में इसे ग्लोरिवेले नाम दे दिया गया। इस कम्युनिटी को बेहद कंजर्वेटिव माना जाता है और यहां कि महिलाओं पर पुरुष का राज होता हैं।

अगर यहां पर रहने वाली किसी महिला को कोई पुरुष फूल के साथ प्रपोज करे तो उन्हें स्वीकार करना ही पड़ता है। हद तो तब हो जाती है जब यहां कई बार 12 साल तक की छोटी उम्र की लड़कियों की शादी कम्युनिटी लीडर से करवा दी जाती है।

हाल ही में न्यूजीलैंड के टेलिविजन पर इस कम्युनिटी की लाइफ पर आधारित एक डॉक्युमेंट्री प्रसारित की गई। इसके बाद ये फिर से चर्चा में आ गया। डॉक्युमेंट्री से पता चला है कि यहां के लोगों को शायद ही कभी इंटरनेट और मीडिया को एक्सेस करने का मौका मिलता है।

No more articles