आजकल सुसाइड केस बहुत बढ़ गए हैं। खासतौर पर अगर बात की जाए तो महिलाएं ज्यादा संख्या में सुसाइड करती हैं। ऐसा ही कुछ राजस्थान में हुआ।

20 साल की एक लड़की को 18 साल का एक लड़का छिपकर नहाते हुए देख रहा था। इस बात के बारे में पता लगते ही लड़की शर्म से इतनी दुखी हो गई कि उसने खुद को आग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की।

हालांकि, लड़की को बचा लिया गया है। लेकिन इस हादसे में वो 70 प्रतिशत तक जल गई।  जिसके बाद उसे उदयपुर के हॉस्पिटल में भर्ती है। लड़के के पिता और एक रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामला बुधवार (20 जुलाई) का है। पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने घर में नहा रही थी। एकदम से लड़की को लगा कि उसे कोई देख रहा है। लड़की ने पलटकर देखा तो सचमुच वहां एक लड़का छिपकर उसे देख रहा था।

लड़की अपने साथ हुए इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं कर पाई और उनसे खुद को आग के हवाले कर दिया। लड़की के चिल्लाने की आवाज आती देख उसके चाचा अंदर भागे और फटाफट आग बुझाकर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल ये मामला पुलिस के पास है। पुलिस ने लड़के के पिता और उसके रिश्तेदार को पकड़ लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के की तलाश शुरू कर दी है और लड़की के भी बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

No more articles