देश का एक दिलदाहला देने वाला मामला सामने आया है। हरियाणा के करनाल में एक  11 वीं की छात्रा पर दो लेस्बियन बहनें  रिलेशनशिप बनाने के लिए दबाव बना रहीं थी। जिसके चलते वो इतनी परेशान हो गई कि उसको कुछ समझ नहीं आया कि वो इस स्थिति से कैसे बचे। इसलिए उसने हारकर खुद को फांसी लगा ली। उसके इस खतरनाक कदम की वजह सामने आई तो सुनने वालों के भी होश उड़ गए।

 

 

खबरों के मुताबिक, 16 वर्षीय छात्रा करनाल में अपनी बहन के साथ ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी बड़ी बहन बीए की छात्रा थी। वहां रहते हुए दो बहनों ने उस पर लेस्बियन रिलेशनशिप बनाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। छात्रा ने इससे इनकार किया तो उन्होंने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

 

 

पहले तो वो ये सब सहती रही, लेकिन जब बात बर्दाश्त से बाहर हुई तो छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में आरोपी बहनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें पानीपत के एक गांव की रहने वाली हैं। इनमें से एक 11वीं और दूसरी बीए की छात्रा है।

 

 

 अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

1 2
No more articles