फेसबूक पर लाइव आकार आजकल लोग सीधे तौर पर एक दूसरे से बातें करते हैं लेकिन एक शख्स ने अपनी ही मौत का वीडियो फेसबुक पर लाइव कर दिया। दरअसल घटना बिहार की है जहां एक शख्स ने पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर अात्महत्या कर ली। इतना ही नहीं इस पूरे प्रकरण का वीडियो उस शख्स फेसबुक पर लिव भी कर दिया। वीडियो में उस शख्स ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को बताया है। वीडियो मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला बिहार के गया जिले का है, जहां विष्णुपद थाना क्षेत्र के करशीली मोहल्ले में रहने वाला विकास शर्मा रेलवे में ट्रेन सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। विकास की शादी अप्रैल 2016 में हिन्दू रीति रिवाज के साथ मनीषा नामक युवती से हुई थी।

एक दिन विकास को पता चला कि उसकी पत्नी मनीषा के संबंध किसी और युवक के साथ भी हैं। उसने पत्नी को समझाया और अपने माता-पिता को भी इस बारे में जानकारी दी। लेकिन मनीषा के सिर पर प्यार का खुमार इस कदर चढ़ा कि वह मायके चली गई। विकास जब उसे वापस लाने के लिए ससुराल पहुंचा तो वहां ताला लगा था। उसकी पत्नी मनीषा कोलकाता जा चुकी थी। 30 मई की रात को विकास वापस अपने घर आया और मोबाइल का कैमरा ऑन कर फांसी लगा ली। मोबाइल में कैद सुसाइड का लाइव वीडियो देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। मृतक के माता-पिता और भाई कानून से न्याय की मांग कर रहे हैं।

No more articles