दिल्ली में फैला बर्ड फ्लू, चिड़ियाघर में लगी रोक

दिल्ली में फैला बर्ड फ्लू, चिड़ियाघर में लगी रोक

दिल्ली में फैला बर्ड फ्लू, चिड़ियाघर में लगी रोक , दिल्ली के चिड़ियाघर में ‘बर्ड फ्लू’ की पुष्टि हुई है। बेहद तेजी से फैलने वाली इस बीमारी को रोकने के लिए मंगलवार को चिड़ियाघर में टूरिस्टों की एंट्री को पूरी तरह रोक दी गई। माना जा रहा है कि बुधवार भी चिड़ियाघर आम जनता के लिए बंद रहेगा। दिल्ली सरकार के मुताबिक अभी तक 10 पक्षियों की मौत हुई है। इससे जू प्रशासन सकते में आ गया था।

लोकल स्तर पर जांच कराई गई। उसके बाद सैंपलों को जालंधर स्थित सरकार की डिजीज डायग्नोस्टिक लैब भेजा गया। जिनमें से आठ में एच5 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। चिड़ियाघर में यह वायरस प्रवासी पक्षियों पेंटेड स्टॉर्क, पेलिकंस और बत्तख में मिला है।

1 2
No more articles