खूबसूरती में बेमिसाल है नॉर्थ-ईस्ट की ये बेहतरीन जगह!

रवांगला, सिक्किम- सिक्किम का छोटा सा टाउन रवांगला आपको शहर की भागदौड़ से जरूर राहत देगा। आपको यहां से कंचनजंघा की चोटी देखने का मौका भी मिल जाएगा।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश- तवांग मठ का निर्माण मेराक लामा लोड्रे ग्यात्सो ने 1680-81 ई. में कराया था। तवांग मठ एक पहाड़ी पर बना हुआ है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 10,000 फीट है. यहां पर कई छोटी नदियां भी बहती हैं। यहां से पूरी त्वांग-चू घाटी के खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं।

फुटसेरो, नागालैंड- यह नागालैंड में सबसे ऊंचाई पर स्थित है और यही इसकी सबसे बड़ी खास‍यित है। यहां आपको बहुत ज्यादा लोग तो नहीं मिलेंगे लेकिन शांति और नजारे आपका मन मोह लेंगे।

शि‍लांग, मेघालय- मेघालय का शिलांग छु‍टि्टयां बिताने के लिए बहुत अच्छी जगह है। गाड़ी से जाने योग्‍य पर्वतीय स्‍थानों में से एक माना जाने वाला शिलांग ऐसा पर्यटन स्‍थल जहां ज्यादा पैदल नहीं चलना होता। शिलांग की उपयुक्‍त सुविधाएं, मनोरम दृश्‍य, खुशहाल लोग, बादल और लंबे पाइन के पेड़, पर्वत, घाटियां, और एक शानदार गोल्‍फ कोर्स, इसे एक अच्‍छा पर्यटन स्थल बनाते हैं।

1 2 3 4
No more articles