हमेशा सड़क पर इन चीजों से चलें बचकर माना जाता है अशुभ । हम सब सड़क पर चलते है लेकिन हम कई बार चलने में इतने मस्त रहते है कि अपने आसपास की चीजों पर बिल्कुल भी ध्यान नही दे पाते है। कई बार सड़क पर चलते हुए हमें कुछ ऐसी चीजें दिखाई देती है जिसे हमें नहीं देखना चाहिए। ऐसी चीजें हमे दुखी कर देती है या इससे मन अशांत हो जाता है।
शास्त्रों में कहा गया है कि ऐसी चीजें दिखते ही हमें रास्ता बदल लेना चाहिए क्योंकि ये चीजें अशुभ मानी जाती है। तो आइए आज हम आपको बताते है ऐसी ही कुछ चीजों के बारें में जिससे सड़क पर हमेंशा बचकर चलना चाहिए।

सड़क पर मिले नहाया हुआ पानी
कहा जाता है कि ऐसा पानी अपवित्र होता है, इससे संपर्क में आने से हम भी अपवित्र हो जाते है इसलिए इससे दूर चलें। इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

सड़क पर चले जरूर लेकिन इन चीजों से बचकर वरना....

राख
जब घर में हवन किया जाता है तो राख बच जाती है। यदि रास्ते में ऐसी राख दिखाई दे तो इससे दूर होकर चले क्योंकि राख पवित्र होती है और इसे पैर नहीं लगना चाहिए। इसे पैर में लगना अशुभ माना जाता है।

सड़क पर पड़ी हड्डी
शास्त्रों में कहा गया है कि सड़क पर कभी भी आपको मरे हुए जीव की हड्डी दिखाई दे तो इससे दूर होकर चले। कहा जाता है कि मरे हुए जीव की हड्डी अगर आपको स्पर्श हो गई है तो तुरंत जाकर नहा लें। मरी हुई चीजों को छूना अशुभ माना जाता है। इसलिए हम किसी शव यात्रा में जाने के बाद भी नहाते है।

तंत्र-मंत्र की चीजें
आपने अक्सर देखा होगा कि सड़क पर आपको नींबू-मिर्च पड़ा मिल जाता है। इनसे हमेशा दूर चलें।

No more articles