पीरियड्स में क्यो नही करने चाहिए ये काम। हम अपने जीवन में ऐसे कई काम करते हैं जिसे हमारे शास्त्रो में करने के लिए मना किया गया है। शास्त्रो में बहुत से कार्य ऐसे हैं जिसे करना अशुभ माना गया है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातों से रू-ब-रू कराएंगे जिसे करना होता है अशुभ और बताएंगे उन बातों को ना करने के कारण। महिलाओं में कई शारीरीक बदलाव होते हैं जिनमें सबसे बड़ा बदलाव है पीरियड्स का आना। अक्सर पीरियड्स के दौरान महिलाओं की किचन में एंट्री पर रोक लगा दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योकि पीरियड्स में हार्मोनल परिवर्तन के कारण ब्लड और सेल्स की दीवार टूट जाती है जिस वजह से उन्हें पूरे शरीर में तेज दर्द होता है।

जाहिर है दर्द से बचने के लिए उन्हें इन दिनों आराम की सलाह दी जाती है। यही कारण है कि उन्हें किचन से दूर रहने को कहा जाता है। इसके अलावा रात में नाखून काटने या फिर झाडू लगाने पर भी सख्त मनाही रहती है। दरअसल इसके पीछे तर्क यह है कि रात में अंधेरा होता है और बिजली नहीं होने पर अगर आप नाखून काटते हैं, तो इससे आपका नाखून ज्यादा कट सकता है या आपकी उंगली कट सकती है। इन दो धारणाओं के अलावा हिंदु धर्म में रात में झाडू लगाना भी अशुभ माना गया है ऐसा इसलिए है क्योकि कि रात में सही से देख नहीं सकते इसलिए हो सकता है कोई बहुत कीमती चीज गलती से ना फेंक दें

No more articles