रेप के बाद उसने लड़की का गला घोंटा और दफनाने जा रहा था, लेकिन ईश्वर को कुछ और मंज़ूर था , धमतरी में शोक कार्यक्रम में शामिल होने माता-पिता के साथ आई 12 साल की लड़की से रिश्तेदार के ही दुष्कर्म करने के बाद हत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक झांसा देकर लड़की को जंगल ले गया था, जहां दुष्कर्म कर हत्या की नीयत से सिर पर पत्थर से हमला किया और गला भी घोटा।

जंगल में उसने घटना को अंजाम दिया। एएसपी केपी चंदेल ने बताया कि रिपोर्ट किए जाने पर बालोद पुलिस की मदद से आरोपी को कुलिया में दबोच लिया गया। उसके खिलाफ धारा 363, 307, 376 और 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बेहोश लड़की को मरा समझ दफनाने के लिए गड्ढा खोदने लगा कि बारिश शुरू हो गई तो उसे छोड़कर भाग आया। परिजन लड़की को खोजते जंगल पहुंचे तो उसे होश आ गया था। लड़की को देख और उसकी आपबीती सुन उनके होश उड़ गए। फिर तुरंत मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घायल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अर्जुनी पुलिस के अनुसार पास के गांव में 20 जून को शोक कार्यक्रम था। बालोद के कुलिया का प्रेमशंकर सेन उर्फ दादू (22) भी आया था। घर में पूजा-पाठ चल रहा था। इसी दौरान प्रेमशंकर ने लड़की को झांसा दिया कि उसके पिता ने उसे आम खाने जंगल में बुलाया है और लड़की को लेकर चला आया।

No more articles