शराब से भी ज्यादा नशीला है ये ‘लाल शहद’। आपने अपने घर के आसपास पेड़ों पर मधुमक्खियों के छत्ते तो जरूर देखे होंगे। इन छत्तों से शहद निकलता है। यह शहद कई बीमारियों में बहुत कारगर है। आयुर्वेद में शहद को अमृत के समान बताया गया है। यह शहद देखने में सफेद रंग का होता है। लेकिन क्या आपने ‘लाल शहद’ के बारे में सुना है। आपका जवाब होगा नहीं, लेकिन नेपाल में लाल रंग के शहद की बहुत डिमांड है। यह शहद नशे के काम में आता है। हिमालयन क्लिफ मधुमक्खियों का ये शहद किसी नशे से कम नहीं। ये मधुमक्खियां विश्व की सबसे बड़ी मधुमक्खियां हैं। ये जहरीले फलों से रस इकट्ठा करती हैं।

 

इनके शहद को ‘लाल शहद’ कहते हैं। बेहद नशीला होने के साथ इस शहद में कई औषधीय गुण भी होते है और इसीलिए इस शहद की दुनियाभर में मांग है। इसके साथ ही एक बात जान लेना बहुत जरूरी है कि इस शहद को निकालना किसी खतरे से कम नहीं है। इस शहद के फायदे भी बहुत हैं। ये शहद सेक्स की इच्छा को भी बढ़ाता है। इसे Gurung ट्राइब के लोग बड़ी जद्दोजहद के बाद निकालते हैं। इस शहद की लोकप्रियता पूरी दुनिया में है। ये डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर और यौन शक्ति के लिए फायदेमंद होता है। ये शहद अपने फायदे से ज्यादा अपने नशीलेपन की वजह से डिमांड में रहता है।

No more articles