केन्या में हलाल कान्डोम की ज़बरदस्त मांग , इस्लाम में गर्भनिरोधक साधनों को गलत माना गया है, लेकिन दुनिया के कई देशों में वक्त के साथ हालात बदले हैं। अब केन्या का नॉर्थईस्ट हिस्सा भी इसी दिशा में बढ़ रहा है।

यह मुस्लिम बहुल इलाका है और अब तक यहां कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और IUD का इस्तेमाल धर्म के खिलाफ बताया गया, लेकिन अब महिलाओं में जागरुकता आ रही है। थोड़ा संकोच के साथ ही सही, पर बुर्का पहनने वाली यहां की महिलाएं अब कंडोम के बारे में बातें करने लगी हैं। उनका सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि यह हलाल यानी इस्लामा के हिसाब से मंजूरी प्राप्त है या नहीं?इलाके से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां गर्भनिरोधक गोलियों और कंडोम का इस्तेमाल करने की दर महज 2 फीसदी है, जबकि पूरे केन्या में औसतन 58 फीसदी लोग इनका उपयोग करते हैं।

1 2
No more articles