पति के अश्लील मैसेज से परेशान हो गई पत्नी

पति के अश्लील मैसेज

पति के अश्लील मैसेज से परेशान हो गई पत्नी।दिल्ली की महिला डॉक्टर ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति परेशान करने के लिए अश्लील मैसेज और मेल भेजता है ।महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पति के खिलाफ ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

जांच अधिकारी मुंशीराम का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला डॉक्टर ने पहले ही दहेज उत्पीड़न का केस दायर कर रखा है। अश्लील मेल भेजने के मामले में भी ऐसा कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है जिसमें पति का हाथ हो। फिर भी आरोपों की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली महिला पेशे से डॉक्टर है। उसकी ससुराल फरीदाबाद में ही है।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles