वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जिसे आसानी से निगला जा सकता है और यह आपकी छोटी आंत तक में जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे की छोटी आंत में जा सकता है इसका क्या मतलब। तो आपको बता दें, ये रोबोट आपकी छोटी आंत में जाकर पाचन तंत्र की तस्वीर पेश कर सकता है। रिसर्चर्स ने बताया है कि एसएडब्ल्यू (सिंगल एक्ट्यूटर वेव लाइक) नाम का यह रोबोट लहराता हुआ चलता है और वह छोटी आंत के बेहद नरम और नम वातावरण में भी चल सकता है।

अभी जो कोलोनोस्कॉपी की जाती है उस से केवल बड़ी आंत का निरीक्षण किया जा सकता है। पिल कैमरे छोटी आंत में पहुंच सकते हैं लेकिन उन्हें पूरे पाचन तंत्र में घूमने में 12 घंटे का लम्बा समय लगता है। इस्राइल में नेगेव की बेन-गुरियान यूनिवर्सिटी के मेकेनिकल इंजीनियर डेविड जरोउक ने ‘लाइव साइंस’ को बताया कि कभी-कभी पिल कैमरा आंत में कुछ जगहों पर फंस सकते है और वहां अगर उनकी बैटरी खत्म हो गयी तो डॉक्टर के पास जांच करने के लिए कोई डेटा नहीं बचेगा।

यह रोबोट दिखने में सांप जैसा है और यह इंटरलॉकिंग 3डी प्रिंटेड प्लास्टिक के टुकड़ों से बना है। परीक्षण में यह अत्यधिक तेज और पानी से पत्थर जैसी सख्त सतह पर चल सकने में सक्षम दिखा। अब शोधकर्ताओं को ऐसा लचीला रोबोट बनाने की उम्मीद है जिसमें कैमरा लगा हो और वह छोटी आंत में घुस सकता हो तथा इसका कोलोनोस्कॉपी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता हो।

No more articles