पत्नी इस काम के लिए पति को मना किया और पति ने चाकू से काट दिए उसके…. , सीतापुर के थानगांव में पत्नी ने साथ जाने से मना किया तो पति ने मुंह से उसकी नाक काट ली। उधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। महिला ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। घायल का सीएचसी रेउसा में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला थाना थानगांव इलाके का है।

रामभरोसे निवासी टपरा पासिनपुरवा थाना रामपुर मथुरा की शादी नौ साल पहले थानगांव इलाके के राजापुर इसरौली निवासी नैमी (35) के साथ हुई थी। दोनों के मुकेश (5) व राकेश (3) पुत्र भी हैं। करीब दो माह पहले नैमी अपने मायके राजापुर इसरौली थाना थानगांव आई थी। गुरुवार को उसका पति रामभरोसेे उसे विदा कराने आया था। रात भर ससुराल में रुकने के बाद सुबह उसने नैमी से साथ में चलने को कहा, लेकिन नैमी ने जाने से मना कर दिया।

मनुहार करने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो पति ने मुंह से नाक काट डाली। जिस पर परिवारीजनों व ग्रामीणों ने रामभरोसे को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला ने पुलिस से पति की लिखित शिकायत की है। महिला का सीएचसी रेउसा में इलाज कराया जा रहा है। एसओ का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

No more articles