लालच में कोई व्यक्ति किस हद तक जा सकता है इस का किसी को अंदाजा नही होता है। एक ऐसा ही मामला फ्रांस की राजधानी पेरिस से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक आदमी को अपनी पत्नी से 2742 लोगों के साथ सेक्स कराने के लिए गिरफ्तार किया गया है। इस लालची पति ने चार साल तक अपनी पत्नी को हजारों लोगों के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर किया।

इसे भी पढ़िए- सेक्स से करिए परहेज जिएंगे 150 साल

अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल के मुताबिक, पुलिस ने फ्रांस के कानून का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति अपनी पत्नी से धंधा कराकर हर महीने करीब 5000 पाउंड की कमाई करता था। कानूनी वजहों से उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। कोर्ट को बताया गया कि व्यक्ति ने इंटरनेट पर अपनी पत्नी की प्रोफाइल पोस्ट कर ग्राहकों को आकर्षित किया करता था। व्यक्ति अपने घर के बाहर कार में अपने बच्चे के साथ इंतजार करता था जबकि 46 साल की उसकी पत्नी ग्राहकों से मिलती थी।

इसे भी पढ़िए- जब देखेगे A4 साइज फिगर तो भूल जाएगें जीरो-साइज फिगर

अभियोजन पक्ष के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस शख्स ने अपनी बीवी पर मनोवैज्ञानिक शक्तियों का इस्तेमाल किया ताकि वह सेक्स करने से मना न कर सके। पुलिस ने हालांकि दोनों को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया लेकिन केवल व्यक्ति पर देह व्यापार में धकेलने का मामला दर्ज हुआ है। कोर्ट ने माना कि महिला व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित की गई है। आपको बता दें कि फ्रांस में देह व्यापार को कानूनी मान्यता है, लेकिन वेश्यावृत्ति के लिए उकसाना या जबरदस्ती करना अपराध है।

No more articles