ग्रेटर नोएडा: ऐसा हैवान पति शायद ही किसी को मिलता हो। पहले तो उसने खुद अपनी ही पत्नी का गैंगरेप करवाया और उसके बाद भी जब दिल नहीं भरा तो उसे ज़िंदा जला दिया।

मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित नंगला हुकुम सिंह का है जहां महिला से गैंगरेप कर जलाने का मामला सामना आया है। इसमें पति समेत पांच लोगों के खिलाफ़ रबूपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज़ कराई गई है।महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला की करीब 18 साल पहले इसी गांव में शादी हुई थी। महिला ने कई साल पहले ससुराल वालों के खिलाफ़ दहेज उत्पीड़न का केस मथुरा में दर्ज कराया था। महिला मायके में रह रही थी। आरोपी पति कुछ दिनों पहले ससुराल गया था और पत्नी के सामने गलती मानकर समझौता कर लिया था। महिला पति के साथ ससुराल आ गई थी। सोमवार को महिला घर में सो रही थी। तभी उसके पति विनोद सिवाच, प्रमोद, सुंदर, जयवीर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बंधक बना कर गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला पर केरोसिन डालकर आग दी। महिला के पिता ने आरोपियों के खिलाफ़ रबूपुरा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज़ कराई है। सीओ जेवर दिलीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज़ कर जांच की जा रही है।

No more articles