12 वीं की छात्रा थी प्रेग्नेंट, किसी को नहीं पता चला, बाद में प्रेमी ने कर ली शादी , मुंबई में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने 9 महीने तक गर्भवती होने की बात अपने परिवार और प्रेमी से छिपाई रखी। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। 20 साल की मेघा धिगेकर को 26 दिसंबर को दिमाग में सिस्ट होने की समस्या के कारण जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने पेट में दर्द की भी शिकायत की।

पहले तो न्यूरो सर्जन ने उसे पैन किलर दे दिया, बाद में जब उन्हें पता चला की महिला के पेट में लेबर पेन हो रहा है तो वह हैरान रह गए। महिला ने 27 दिसंबर को अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। यह उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती थी क्योंकि उसकी शादी नहीं हुई थी और उसने अपनी प्रेग्नेंसी की बात अपनी परिवार और बॉयफ्रेंड दोनों से छिपाकर रखी थी। प्रेग्नेंसी की बात छिपाने के लिए लड़की ढीले-ढाले कपड़े पहनती थी। ताकि वह अपने बेबी को कपड़ों से छिपा सके।

1 2 3
No more articles