औरतों को आते हैं इस तरह के मर्द पसंद हैं, आप भी जरूर जान लीजिए!, अगर आपके मन में ये बातें रहती हैं कि औरतों को किस तरह के मर्द पसंद हैं, तो आइए आज हम आपके सवाल का जवाब देते हैं। जो पुरुष घरेलु कामकाज में महिलाओं की मदद करते हैं वे मर्द महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं।इसके विपरित रिसर्च में एक और खुलासा हुआ हैं जिसमें पाया गया है कि जो पुरुष घरेलु कामकाज में महिलाओं की मदद नहीं करते उन मर्दों की अक्सर अपने पार्टनर से अनबन हो जाती हैं।

स्टॉकहॉम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, जो पुरुष घर के कार्यो में अपने पार्टनर का सहयोग करते हैं उनका रिश्ता मजबूत होता हैं और रिश्ते में स्थिरता आती हैं। शोध में पाया गया कि जो लोग घर के कार्यों में अधिक व्यस्त होते हैं वो अनहैप्पी  होते हैं और अपने साथी से रिश्ता तोड़ लेते हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार गत सालों में शादी के मायने बहुत हद तक बदल गए हैं। अब सिर्फ मर्द ही नहीं कमाते बल्की महिलाएं भी नौकरी कर रही हैं। इसके साथ ही वो घर की जिम्मेदारी भी उठा रही हैं और बच्चों को संभाल रही है। इतनी सारी जिम्मेदारियां उठाते हुए वो तनाव महसूस करती हैं, जिससे उनकी शादी पर खतरा बढ़ता है।

इसलिए जरूरी है कि उनका पार्टनर घर के काम में उनकी मदद करे। ऐसा कर के आप अपने पार्टनर के लिए अपना प्यार और केयर भी दिखाते है।

No more articles