यह है एक ऐसा कपल जिनकी फिटनेस के हैं करोड़ों दीवाने, देखिए वीडियो

26 साल के ऑस्टिन राये और उनकी गर्लफ्रैंड जूलियन डायग्रे लूजियाना के न्यू ओर्लियंस में रहते हैं। इंटरनेट पर उनके वीडियो ने हंगामा मचा दिया है। उनका एक्रोबेटिक वीडियो लोगों को लुभा रहा है और अपने आकर्षक स्टेप्स से वो लाखों लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं।

इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर 50,000 से ज्यादा कमेंट्स हैं। वीडियो को सवा तीन लाख लोग शेयर कर चुके हैं। आप भी देखिए यह वीडियो। इंस्टाग्राम पर ऑस्टिन और जूलियन के लगभग 2 लाख फौलोअर्स हैं। अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर दोनों फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। दोनों यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं।

1 2
No more articles