महिलाओं की सुन्दरता में एक अहम योगदान ब्रेस्ट यानि स्तनों का भी होता है। कुछ महिलाएं छोटे स्तनों के कारण तो कुछ इनके बड़े होने के कारण शर्मिंदगी महसूस करती हैं। इसमें से बड़े स्तनों से परेशान महिलाओं की समस्या शारीरिक होने के साथ-साथ मानसिक भी है। ऐसी महिलाओं के लिए अपनी पसंद की टी-शर्ट पहनना, टाइट कपड़े पहनना आदि जैसे ख्वाब होता है।

breast size 1

क्यों बढ़ जाते हैं ब्रेस्ट
बड़े ब्रेस्ट की समस्या कभी-कभी मोटापे तो कभी वंशानुगत कारणों से भी होती है। कई बार जब शरीर में एस्‍ट्रोजन का लेवल हाई हो जाता है, तो भी स्तनों का आकार बढ़ जाता है। इनका साइज को कम करने के लिये कुछ आसान एक्सरसाइज भी हैं जिससे इनका आकार कंट्रोल हो जाता है।

ब्रेस्ट साइज को कम करने के तरीके

1

स्‍विमिंग
स्‍विमिंग को एक प्रभावशाली कार्डियो एक्सरसाइज माना जाता है, जिससे ब्रेस्‍ट साइज कम होता है। स्‍विमिंग के समय किये जाने वाले फ्रंट और बैक स्‍ट्रोक से छाती और कंधे की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है, जिससे ब्रेस्‍ट साइज धीरे-धीरे कम होने लगता है।

19

जॉगिंग
जॉगिंग मोटाप कम करने के लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज मानी जाती है। यह ना सिर्फ मोटापा कम करती है बल्कि इससे ब्रेस्‍ट भी सही शेप में आते हैं। प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट जॉगिंग या हल्की गति से दौड़ लगानी चाहिए।

2

वजन कम करने वाले व्यायाम
ब्रेस्‍ट बहुत सारे फैटी टिशू से बना हुआ होता है, इन्हें कम करने से ब्रेस्‍ट साइज कम किया जा सकता है। इसलिए ऐसे व्यायामों को चुनना चाहिए जिनसे शरीर का फैट यानि मोटापा कम हो। ऐसे में जॉगिंग, साइकलिंग, सीढि़यां चढ़ने और स्‍विमिंग जैसे व्यायामों से लाभ होता है।
पुशअप एक्सरसाइज ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए काफी प्रभावशाली मानी जाती है।

light-weight-lifting

लाइट वेट लिफ्टिंग
स्तनों का आकार कम करने के लिए लाइट वेट लिफ्टिंग भी एक अच्छा व्यायाम माना जाता है। ऐसा कम से कम एक दिन में दस बार करना चाहिए। यह ब्रेस्ट साइज को कम करने वाले सबसे असरदार व्यायामों में से एक मानी जाती है।

इन व्यायामों को लगातार करना चाहिए और साथ ही तली भुनी चीज़ खाने से बचना चाहिए।

No more articles