आजकल लोग बेड पर अपने लो परफॉर्मेंस को लेकर काफी चिंता में रहते हैं। इससे कई दफा लोग निराश हो जाते हैं और यहां तक कि रिश्तों में दरार आनी शुरू हो जाती है। इस पर योग टीचर रशेल ए बॉबीगंटन इसका हल ‘योग’ में पाती है। वह कहती योग का वास्तविक अर्थ ‘यूनियन’ और ‘कनेक्शन’ है। यही योग आपको बेडरूम में बेहतर परफॉर्म करने में मदद करेगी। इसके लिए रशेल 10 टिप्स देती हैं। रशेल अमेरिका में ‘ब्रिज लव योगा’ नाम की संस्था चलाती हैं।

34c79a25181d4a275b4b15957a189ac2

1. सबसे पहले तो अपने बेडरूम को योगा स्टूडियो में बदलना चाहिए। इसके लिए आपको को रूम के अंदर बेहतर सूरज की रौशनी आने की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे आप दोनों योग के लिए समय निकाल पाएंगे। इसके साथ ही बेडरूम में अपने फेवरेट परफ्यूम व कैंडिल लाइट का भी इंतजाम होना चाहिए।

2. दोनों साथ बैठकर प्राणायाम करें। क्योंकि कई लोगों को छोटी सांस की समस्या होती है और वे लंबी सांस ले नहीं पाते हैं। इससे सेक्स परफॉर्मेंस लंबा नहीं हो पाता है। जब आप दोनों प्राणायाम करेंगे तो इससे आपकी लंबे समय तक टिके रहेंगे। जल्दी डिसचार्ज नहीं होंगे।

3. दोनों को अपने आई कांटेक्ट बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। योग में पहले तो लोगों के आई कांटेक्ट पावर को ही बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। इससे दोनों का एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ता है। जिससे दोनों में सेक्स दौरान सामंजस्य बढ़ेगा। इससे आप दोनों एक दूसरे के सांस को महशूस कर पाएंगे।

4. आपके बॉडी लैंग्वेज में आत्मविश्वास झलकना चाहिए। डेली योगाभ्यास से दोनों के बॉडी में आत्मविश्वास पैदा होगा। इससे आपका मेंटल हेल्थ भी बेहतर बनेगा।

5. दोनों को एक-दूसरे के पीठ को जोड़कर बैठना चाहिए और इसके बाद दोनों तो एक-दूसरे को मुड़कर देखने का प्रयास करना चाहिए। इस आसन में दोनों चित्र के अनुसार अपने हाथ को एक दूसरे के घुटनों पर रखना चाहिए। इससे दोनों के बीच सामंजस्य बढ़ेगी।

6. आपको कुछ समय रियल वर्कआउट पर ध्यान देना चाहिए। इससे दोनों के फ्लेसिबलिटी और स्ट्रेंथ बढ़ेगी। आपको वर्क आउट पसीने निकलने तक करना चाहिए।

7. सप्ताह में संडे को न्यूड होकर ध्यान आदि करना चाहिए। इससे आप दोनों का एक-दूसरे के प्रति झिझक दूर होगी और एक दूसरे के ज्यादा करीब आ जाएंगे।

8. आप दोनों को पार्टनर को एक ब्रिज पोजिशन वाला आसन वाला करना चाहिए। इससे आपका शरीर सेक्स के लिए भी तैयार होगा व फ्लेसिबिलिटी बढ़ेगी।

9. दोनों को साथ मिलकर हंसना चाहिए। इससे आप दोनों का मूड हल्का होगा। क्योंकि लोग टेंशन के वजह से भी अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं।

10. दोनों पार्टनर को साथ में योगा करना चाहिए। इस पर योगा इंट्रक्टर लारा कहती हैं कि जब भी कोई योग क्लास ज्वाइन करने आता है उन्हें साथ में योग की ही सलाह दी जाती है। इसे अपने रूटिन में लाना चाहिए। जहां तक हो सके दोनों को अपने प्राइवेट स्पेस में ही योग करना चाहिए।

No more articles