कहते हैं कि हर इंसान के शरीर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो नियत समय पर होनी अनिवार्य है। अगर उसे सही समय पर नहीं किया गया तो कई बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा ही एक वाक्या हुआ है दक्षिण ताईवान के एक फैमिी मार्ट में। जहां एक लड़की टॉयलेट जाने के लिए एक स्टोर पर पहुंचती है। लेकिन जैसे ही शॉप पर खड़ा शख्स उसे मना करता है, तो वो कुछ ऐसा कर बैठती है कि वहां मौजूद लोग लड़की को देखकर दंग रहे गए। करीबन 25 साल की लड़की बड़ी हबड़ा-तबड़ी में स्टोर में घुसती है। उसके देखने से लगता है वो काफी परेशान और टेंशन में है। इसके बाद वो काउंटर में खड़े स्टॉफ से टॉयलेट जाने के लिए रिक्वेस्ट करती है।
लेकिन काउंटर पर खड़े शख्स ने ऐसा करने के लिए उसे मना कर दिया। इस पर लड़की को इतना गुस्सा आया कि वो शॉप पर बने काउंटर पर चढ़ गई। वहीं उसने एक कप में यूरिन किया और फिर उसे पी गई।

इस शॉप पर लगा वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि दुकानदार महिला से कह रहा है कि मैं आपको टॉयलेट का रास्ता दिखाता हूं, यह सब न करें। लेकिन जब तक वो उसे समझता वो पूरा यूरीन पी चुकी थी। महिला मानसिक रुप से परेशान थी या नहीं इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

No more articles