महिलाओं से अधिक खाने का ऑनलाइन ऑर्डर देते पुरुष

महिलाओं से अधिक खाने का ऑनलाइन ऑर्डर देते पुरुष

महिलाओं से अधिक खाने का ऑनलाइन ऑर्डर देते पुरुष , क्या आप सोचते हैं कि रसोई घर में घुसने से बचने के लिए महिलाएं अक्सर खाने का ऑनलाइन आर्डर दे देती हैं? कम से कम मुंबई वालों के लिए यह सही नहीं लगता। यह जानकारी एक नए सर्वे से सामने आई है। ऑनलाइन फूड सर्विस कंपनी ने मुंबई में खाने का ऑनलाइन ऑर्डर और मांग का रुझान जानने के लिए जो सर्वे कराया, उसमें सामने आया कि मुंबई में महिलाओं से ज्यादा खाने का ऑर्डर पुरुष देते हैं।

 

अप्रैल 2015 से मार्च 2016 के बीच कराए गए इस सर्वे में खाने के 525,460 ऑर्डर के आंकड़ों का एनालिसिस किया गया। ये ऑर्डर 184702 लोगों ने दिए थे। इनमें 44.9 प्रतिशत पुरुष थे और 55.1 प्रतिशत महिलाएं थीं।

1 2 3
No more articles