जम्मू में नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म

457225-453121-rape

जम्मू के छन्नी हिम्मत इलाके में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेप को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए।

पीडि़त की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अब तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। पीड़िता को एक आरोपी का नाम मालूम है, लेकिन बाकी के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं।

नाबालिग की मां ने शिकायत में बताया है कि उसका पति और वह दोनों घर से बाहर काम करने गए थे। बेटी घर पर अकेली थी। जहां रहने वाले युवक मिट्ठू अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर घुस आया। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बारी-बारी से अन्य युवकों ने रेप किया। वह घर लोटी तो उसकी बेटी सहमी हुई बैठी थी।

मां से बातचीत करने के बाद उसने सारी कहानी बताई। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कुछ जबरदस्ती कर चले गए। एसएचओ सज्जाद हैदर का कहना है कि पुलिस ने 376, 452, 511 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक आरोपी पकड़ा गया है, लेकिन बाकी के आरोपियों की पहचान भी की जानी है।

No more articles