बालों में फूलों का गजरा लगाना भारतीय महिलाओं के श्रंगार का एक पारंपरिक अंग माना जाता है। देश में अनेक प्रकार के फूलों के गजरे डेलहने को मिल जाते हैं। हालांकि आज के समय में यह चलन खत्म होता नज़र आ रहा है।  खासतौर पर दक्षिण भारत में आपको हर लड़की बालों में एक या फूलों का गजरा लगाए दिख जाएगी। रंग बिरंगे फूल बालों को देखने में खूबसूरत ही नहीं बल्‍कि हर फूल की अपनी अगल-अलग परिभाषा होती है। उनके पीछे जरुर कोई महत्‍व छुपा होता है। फूलों का महत्‍व काफी प्राचीन है। भारत में लड़की का बालों में फूलों का गजरा लगाना उसके परिवार में खुशी और समृद्धि लाने से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि फूल लगाने से मां लक्ष्‍मी घर में निवास करती हैं और वह घर को छोड़ कर कभी नहीं जाएंगी।

1. गुलदाउदी

ये सुंदर से फूल खुशी को दर्शाते हैं। अगर एक लड़की बालों में गुलदाउदी पहनती है, तो वह अपने परिवार के लिए खुशी लाने के लिए सोंचती है।

2. गुड़हर

यह फूल शक्‍ति का प्रतीक है इसलिये इससे काली देवी और अन्य रूपों की पूजा में प्रयोग किया जाता है।

3. चमेली

चमेली अपनी खुशबू की वजह से फूलों की रानी के रूप में जानी जाती है। कोई त्योहार चमेली के फूल का उपयोग किए बिना पूरा नहीं समझा जाता है। यह समृद्धि और सौभाग्य का एक निशान है। इसलिए महिलाओं को आमतौर पर बालों पर चमेली के फूलों का गजरा पहने हुए देखा जाता है।

4. गुलाब 

गुलाब प्यार और जुनून का प्रतीक है। तो अगर कोई लड़की गुलाब का फूल बालों में लगाती है, तो इसका मतलब होता है कि वह या तो अपने प्‍यार को याद कर रही होती है या फिर प्‍यार के जुनून को दिखा रही है।

No more articles