महिला चीखती रही उसके पेट में बच्चा है लेकिन हवस के दरिंदों ने उसे भी नहीं छोड़ा… , झज्जर से रोहतक किसी काम से आ रही आठ माह की गर्भवती महिला बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां से एक कार वाला गुजरा और उसने उसे यह कहते हुए कार में बैठा दिया कि वह भी रोहतक ही जा रहा है। महिला उसकी बातों में आ गई और कार में बैठ गई। इसके बाद उसने कार एक सुनसान जगह पर खेत के किनारे लगाई और उससे हवस का शिकार बना डाला। मामले में अदालत ने दोषी को दस साल कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है।

होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को बयान दिया कि उसे झज्जर से रोहतक किसी काम के लिए आना था। वह दुजाना चौक पर बस का इंतजार कर रही थी कि दुजाना निवासी मनोज कुमार अपनी कार लेकर वहां पहुंचा। उसने महिला को अपनी कार में लिफ्ट दी। इसके बाद रोहतक के सदर थानाक्षेत्र में खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया।

झज्जर निवासी महिला से दुष्कर्म के एक मामले में अदालत ने दोषी  मनोज कुमार को दस साल कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक महिला ने 31 दिसंबर 2015 को पुलिस कंट्रोल रूम को शिकायत दी थी कि उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। इसके बाद महिला थाना पुलिस और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला एक खेत में बदहवास हालत में पड़ी मिली थी। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

No more articles