आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ मर्द दाढ़ी मूँछ रखते है और वो दाढ़ी मूँछ में अच्छे भी लगते है। जबकि लड़कियों को दाढ़ी मूँछ नहीं आती। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्या होता है कि पुरुषों को दाढ़ी आती है, महिलाओं को क्यों नहीं तो आइए आज हम आपको बताते है इसके बारें में।

इसे भी पढ़िए- इस हीरोइन को न्यूड देखकर बॉलीवुड में मच गया हंगामा!

style-your-

जब बच्चे जन्म लेते हैं तब उनके शरीर पर हल्के बाल होते है। 11 से 13 की उम्र में लड़के और लड़कियां दोनों के अंगों में बालों की वृद्धि होती जाती है। महिला और पुरुष में अलग अलग ग्रंथि पाई जाती है। दोनों में विशेष ग्रंथियाँ और हारमोंस पैदा होते है, जिनको एंड्रोजेंस कहा जाता हैं। पुरुष के शरीर में जो हारमोंस उत्पन्न होते है वह भारी आवाज़ एवं बालो में वृद्धि करते है। जबकि महिलाओं में पाए जाने वाले एस्ट्रोजेंस अलग सेक्स लक्षण पैदा करते हैं। महिलाओं के हारमोंस से उनका शरीर नाजुक, कोमल व नरम बनाता है वहीं पुरुषों के हारमोंस उनके शरीर को सख्त और मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़िए- खोए हुए पर्स को लौटाने का ईनाम रोटी, कपड़ा और मकान

पुरुषों में एंड्रोजेंस होने के कारण दाढ़ी-मूँछें का विकास होता है जबकि महिलाओं में यही सेक्स ग्रंथियां दूसरे तरह के हारमोंस पैदा करती हैं जिसको एस्ट्रोजेंस कहा जाता हैं। एंड्रोजेंस और एस्ट्रोजेंस नाम के इन हारमोंस से ही महिला व पुरुष में शारीरिक भिन्नताएं दिखाई देती है। इसलिए पुरुषों को दाढ़ी आती है और महिलाओं को नहीं।

No more articles