अगर आपके होंठ सिगरेट पीने की वजह से हो गए हैं काले तो आज ही ये टिप्स आज़माएं, दुनिया में बहुत से लोगों को सिगरेट पीने का शौक होता है। लेकिन वे काले होंठों के कारण परेशान हो जाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।

बेकिंग सोडा में कुछ बूंदे तेल की मिलाकर होंठों पर लगाएं और 10-15 सेकेंड के लिए मलें। ये स्क्रब आपके होंठों को गुलाबी बनाने में मदद करता है। दो चम्मच चीनी में आधा चम्मच शहद, वनीला एसेंस और आधा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस मिक्सचर से कुछ देर के लिए होंठों की मसाज करने से आपके होंठ कोमल बनते हैं।

कोमल ब्रिसल वाले टूथब्रश को होंठों पर हल्के हाथ से मलने से होंठ की बाहरी परत से डेड सेल निकल जाते हैं। ये आपको होंठों को कोमल बनाए रखने के लिए सटीक नुस्खा है। एक चम्मच चीनी में कुछ बूंदे जैतून के तेल की मिलाएं। इसे लगाने फटे होंठ ठीक हो जाते हैं।

काले होंठों से छुटकारा पाने के लिए कॉफी का स्क्रब कारगर होता है। इसके लिए कॉफी बींस को पीस लें और इसमें दूध मिलाएं। कुछ देर इसे होंठों पर मलें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके होंठ गुलाबी बन जाएंगे। आप एक चम्मच चीनी में कुछ बूंदे शहद की मिलाएं और होंठों की मसाज करें। दो मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस नुस्खे के बाद पेट्रोलियम जेली लगाना ना भूलें।

No more articles