आंखे

आंवला, आंखों के लिए वरदान है। इसमें मौजूद तत्व आंखों की रोशनी को सालों-साल तक बनाए रखते हैं। आप चाहें तो कच्चे आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट आंवले का रस पीना या फिर आंवले का मुरब्बा खाना भी फायदेमंद रहेगा। पानी में भीगे हुए बादाम खाने के बहुत से फायदे आपको पता होंगे लेकिन आपको शायद ही पता हो कि बादाम भिगोकर खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

गाजर का जूस पीना सेहत के लिए तो अच्छा है ही साथ ही आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पीने से आंखों पर चढ़ा चश्मा तक उतर सकता है। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड्स आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करना न भूलें।

1 2
No more articles