इन 6 चीजों के खाने से बनी रहेगी आंखों की रोशनी। लोगों की परेशानियां आए दिन बढ़ती ही जा रही है। आज के दौर में छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में आंखों की परेशानी आम हो गई है क्योंकि ज्यादातर लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याएं है। हमारे लाइफस्टाइल ही ऐसी समस्याओं का प्रमुख कारण है। रोजाना 8 से 10 घंटे हम कंप्यूटर स्क्रीन पर बैठकर काम करते हैं जो कि हमारी आंखों के लिए बेहद नुकसानदेह है। आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे जो आपकी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से टिप्स है जो आपकी आंखों को कर देंगे बिल्कुल फिट।

अपनी आंखों को सेहतमंद बनाने के लिए घर में ही रखे ऐसे कई सामान आपको मिल जाएंगे जो कि आपको लगा चश्मा तक उतवा सकते हैं। इलायची, शरीर के तापमान को संतुलित रखने का काम करती है। इसके नियमित सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप चाहें तो इलायची और सौंफ को पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को ठंडे दूध में मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
आयरन से भरपूर शाक-सब्ज‍ियो का सेवन करे। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्ज‍ियों को शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्ज‍ियों में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो आंखों की हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी है।

आगे पढ़िेए-

1 2
No more articles