धोने पर क्यों सिकुड़ते हैं कपड़े ,क्‍या होता है ऐसा कि धोने पर हमारे कुछ कपड़े सिकुड़ जाते हैं। क्‍या पानी में कोई जादू होता है। नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है। न पानी में जादू होता है और न आप मोटे हो गए हैं। ये सब होता है कपड़ों के नेचर की वजह से।

अमूमन कपड़ों का फाइबर दो तरह का होता है। पहला सिंथैटिक और दूसरा ऑर्गेनिक। सिंथेटिक फाइबर, ऑर्गेनिक फाइबर से बिल्‍कुल अलग होता है। सिंथेटिक फाइबर इंसानों के बनाए पॉलिमर का होता है। इनमें पॉलिस्‍टर, रेयान जैसे कपड़े आते हैं। इन कपड़ों का फाइबर पेट्रोलियम बेस्‍ड कैमिकल का बना होता है। ऐसे में ये सिंथेटक फाइबर धोने पर श्रिंक नहीं होते। इसका एक कारण ये भी है वॉशिंग मशीन इन पेट्रोलियम बेस्‍ड फाइबर्स के लिए गर्म नहीं होती। इस वजह से इसके मॉल्‍यूकुलर स्‍ट्रकचर पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

1 2 3
No more articles