बदलता मौसम कर देता है हालत पतली, जानिए कैसे संभाले खुद को , बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। दरअसल, मौसम में उतार-चढ़ाव होता है जिसमें शरीर खुद को ढाल नहीं पाता और लोग बीमार पड़ते हैं। लेकिन बदलते मौसम में आप इन तरीकों से बीमारियों को दूर रख सकते हैं।

बीमारियों से बचने के लिए हमेशा साफ-सुथरा रहें। खाना खाने से पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं। साथ ही छींकते समय मुंह पर रुमाल और बाहर निकलते समय चेहरे पर कपड़ा बांधना ना भूलें। इससे कीटाणुओं से आपका बचाव होता है।

बदलते मौसम में सबसे ज्यादा लोग बीमार पड़ते हैं। इसके लिए आपने खाने में विटामिन सी की मात्रा बढ़ाएं। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है जिससे छोटी-मोटी बीमारियां दूर रहती हैं। संतरे, अनानास, ब्रोकोली, अंगूर ,कीवी विटामिन सी के अच्छे स्त्रोत हैं।

अगर इस मौसम में सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो हल्दी आपके लिए अच्छा उपाय हो सकता है। हल्दी वाला दूध इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम से राहत दिलाता है।

बदलते मौसम में गले में खराश होना आम बात है। इसके लिए स्टीम लेना कारगार होता है।

गर्मियों के समय जितना हो सके तरल पदार्थों का सेवन करें। खूब पानी और ताजा फलों का जूस जरूर पिएं।

No more articles