अक्षय ने लड़कियों के बारे में ये क्या बोल दिया, आपको जरूर जानना चाहिए, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हमेशा से ही महिलाओं और लड़कियों की इज्जत करते हैं और सुरक्षा पर बोलते रहे हैं। अक्षय लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की तकनीकें भी सिखाते रहे हैं। और अब अक्षय ने लड़कियों की सुरक्षा के इसी मुद्दे पर बात करते हुए कहा है कि गलत तरीके से छुए जाने पर लड़कियों को घबराना नहीं चाहिए और ना ही डरना चाहिए बल्कि उल्टा उन्हें भी मारना चाहिए।

अक्षय ने ये बात फिल्म ‘नाम शबाना’ के प्रोमोशन के दौरान कही। वो दिल्ली के गार्गी कॉलेज में इस फिल्म के प्रोमोशन के लिए पहुंचे थे और वहां उनके साथ तापसी पन्नू और प्रोड्यूसर नीरज पांडे भी थे।

अक्षय कुमार ने यहां लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस की तकनीक और उसकी जरूरत के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं आप लोगों से बस एक बात कहना चाहता हूं कि अगर कोई लड़का आपको गलत तरीके से छूए तो उसे पलटकर मारो और भाग जाओ।’

अक्षय ने आगे कहा कि ‘मुझे लगता है कि हमारे देश में लड़कियों और महिलाओं को सिर्फ इसलिए सेल्फ डिफेंस की तकनीक नहीं सीखनी चाहिए ताकि वो आजादी के साथ आराम से कहीं भी घूम फिर सकें बल्कि उन्हें उन गलत लोगों की वजह से ये तकनीक सीखनी चाहिए। मैं मुंबई में सेल्फ डिफेंस की तकनीक सिखाने वाला एक स्कूल चला रहा हूं और यहां दिल्ली में भी ऐसा ही एक स्कूल खोलना चाहता हूं।’

No more articles