पड़ोसन पर दिल लट्टू था युवक का, विवाहिता को बेहोश कर उसने बुझा ली अपनी हवस की आग , ग्वालियर में विवाहिता ने गिरवाई थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की हालत में उसे अंबिकापुरा ले गया। जहां उसने शादी के लिए दबाव डाला और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाबा की पहाड़ी पर रहने वाली महिला ने शुक्रवार को गिरवाई थाने आकर बताया कि वह 7 जून को 8 साल की बेटी के साथ बाजार जा रही थी। रास्ते में लौधी धर्म कांटे के पास उसे गिरवाई पर रहने वाला तौफीक मिल गया। उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीकर बेहोश हो गई।

उसे तौफीक अंबिकपुरा ले गया। और शादी करने के लिए दबाव डालने लगा। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गिरवाई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

No more articles