थानेदार ने रखी शर्त, पति से छुटकारा तो दिला दूंगा लेकिन क्या तुम मेरे साथ रात बिताओगी? , राजस्थान के जोधपुर में एक थानेदार ने एक महिला के पति को छोड़ने के लिए रिश्वत में महिला की अस्मत मांग ली। महिला ने इस थानेदार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत कर गिरफ्तार करवा दिया। महिला के पति को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा गया था। थानेदार ने महिला को भरोसा दिलाया कि यदि वह उसके साथ ‘एंजॉय’ करेगी तो अफीम की मात्रा 200 ग्राम दिखा देगा और उसका पति छूट जाएगा।

थानेदार ने मंगलवार रात महिला को फोन कर कहा कि आज रात्रि गश्त पर है और वह आठ से बारह बजे तक का समय उसके साथ ही गुजारेगा। महिला ने एसीबी को इसकी जानकरी दे दी। रात आठ बजे थानेदार महिला के घर गया। कुछ देर में एसीबी यहां पहुंची और दरवाजा खुलते ही इस थानेदार को एक लाख रुप्ए के चेक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का कहना था कि वह पैसा तो दे सकती थी, लेकिन जब मामला आगे बढ़ गया तो अधिकारी को सबक सिखाने के लिए एसीबी में शिकायत की।

दरअसल आरोपी थानाधिकारी कमलदान चारण ने बीते तीन जून को पंकज वैष्णव नामक शख्स को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा था। फिर चारण ने पंकज की पत्नी से सम्पर्क किया और 15 लाख रुपए की गाड़ी छोड़ने के एवज में उससे पैसे मांगे। पंकज की पत्नी ने एक लाख रुपए नकद और एक लाख का चेक दिया। थानेदार ने कहा कि जब उसे नकद राशि मिल जाएगी तो वह चेक वापस कर देगा। इस बीच वह महिला को आई लव यू जैसे मैसेज भेजने लगा। जब महिला बाकी बचे एक लाख का बंदोबस्त नहीं कर सकी तो थानाधिकारी ने उसे अपने साथ एंजॉय करने का प्रस्ताव दे दिया।

 

No more articles