पत्नी को पति नहीं कर पाता था संतुष्ट, इसलिए पत्नी के कदम इतने बहक गए कि… , नई दिल्ली  में पत्नी ने अपने पति की इसलिए हत्या करवा दी, क्योंकि वह अवैध संबंध के बीच में आ रहा था। आरोपी प्रेमी ने अपने साले के साथ मिलकर पार्टी के बहाने पहले उसे जमकर शराब पिलाई, फिर बेहोशी की अवस्था में रोहतक ले जाकर कार से कुचलकर हत्या कर दी।

अमित व बरखा की शादी 2011 में हुई थी। सुखबीर जो एनडीएमसी में चालक का काम करता है, उसका सफाई का काम करने वाली बरखा की मां उषा से पहले से ही अवैध संबंध थे।इसके कारण वे दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। शादी के बाद बरखा आए दिन उससे मिलती थी। इस दौरान दोनों की बीच नजदीकी बढ़ने लगी और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। इसकी भनक अमित को भी लग गई।

इसे लेकर दोनों में झगड़े भी हुए। इसके बाद बरखा ने सुखबीर के साथ मिलकर अमित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी बक्करवाला निवासी सुखवीर (44), उसके साला प्रदीप (29) और आरोपी पत्नी बरखा (25) को गिरफ्तार कर लिया है। सुखबीर का बरखा से पूर्व उसकी मां से भी अवैध संबंध थे।

जानकारी के अनुसार, मृतक अमित कुमार (30) पत्नी बरखा के साथ किदवई नगर इलाके में रहता था। वह बहादुरगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करता था।

No more articles