मर्द बनकर नाइजीरिया की लड़की पहुंच गई भारत, कारण जानकर चौंक जाएंगे , एयर टिकट और वीजा पर झूठी जानकारी देकर भारत आने वाली नाइजीरियन मां-बेटी के पकड़ाने के बाद एक बड़ी इंटरनेशनल चूक और लापरवाही का भी खुलासा हुआ। टिकट के आधार पर एक महिला और एक पुरुष को यात्रा करना थी, लेकिन पुरुष की जगह उसकी बेटी आ गई।

क्राइम ब्रांच एएसपी के अनुसार नाइजीरिया की माइनात एडमिक बालोगन और उसकी बेटी सांईदोस फोलाक को गिरफ्तार किया गया था। उनके टिकट की जांच में पता चला कि बेटी की जगह महिला के पति को इंडिया आना था और टिकट भी उसी के नाम पर बुक है।

संबंधित एयरलाइंस और एयरपोर्ट पर इसकी जांच क्यों नहीं हुई, यह बड़ी जांच का विषय भी है। महिला के वीजा में जिस अस्पताल में इलाज करने की बात दर्ज करवाई थी, वह भी झूठी थी और महिला एम्स में अपने घुटने का इलाज कराती मिली थी।

एक अन्य बड़ी लापरवाही टिकट बनाने की सामने आई है। जब इनका टिकट बनाया गया तो उसमें लिखा गया पासपोर्ट का नंबर ही गलत पाया गया। ऐसे में बाद में महिला कुछ फ्रॉड भी करती तो पकड़ाना मुश्किल था। इसकी भी इंटरपोल के मार्फत जांच करवाई जाएगी कि टिकट का खेल कैसे हुआ? पुलिस अफसरों को शंका है कि महिला के पति ने ही दोनों को इंडिया भिजवाया है। उसे भी भारत बुलवाया जा रहा है।

 

No more articles