पत्नी को बैठाया वाशिंग मशीन पर और पति ने दिखाई हैवानियत, फिर भी मन नहीं भरा तो… , नीमच में शंका में पति ने पत्नी को पहले वॉशिंग मशीन पर बैठा कर उसके तार से पीटा। बंधक बनाकर अमानवीयता की हदें पार कर दी। फिर गर्म तवे से दाग दिया।

यह घटना शहर के बंगला नंबर 58 में हुई। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फिर गर्म तवे से पीठ, सीने और पैरों पर दाग दिया। बाल पकड़कर भी मारपीट की। घटना के बाद डायल-100 को पीड़िता ने सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला को मुक्त कराया।

गंभीर से घायल महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इस मामले में केंट टीआई दीपक खत्री ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। मामले में विधि अनुरूप कार्रवाई कर रहे हैं।

पीड़िता बंगला नंबर 58 की ललिता भंडारी है। उनके अनुसार घटना शनिवार की रात की है। करीब डेढ़ माह बाद मनासा के नशा मुक्ति केंद्र से पति जोगेंद्र भंडारी लौटे। वे उन्होंने बंगला नंबर 55 से बंगला नंबर 58 ले गए, जहां कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट की। शंका के चलते उन्होंने पहले वॉशिंग मशीन के तार से पीटा।

No more articles