16 साल की लड़की सो रही थी घर में, पड़ोसी घर में घुसा और उसको चूमने लगा तभी…. , रानीखेत क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने किसी तरह खुद को उसके चंगुल से बचाया और शोर मचा दिया। इस पर आरोपी फरार हो गया। नायब तहसीलदार मोहनसिंह भोजक के अनुसार आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि द्वाराहाट ब्लॉक के एक गांव स्थित मकान में एक युवक रात के समय घुस गया। इस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे।

गृह स्वामी की 16 वर्षीय भतीजी के कमरे में जाकर उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। तभी भतीजी की नींद खुल गई और उसने किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया। साथ ही शोर मचा दिया। आरोप है कि लड़की के साथ सो रहे उसके छोटे भाई को आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी ती।

No more articles