मां जब चली जाती ऑफिस तो सौतेला पिता 16 साल की बेटी को बनाता था हवस का शिकार , कलयुगी बाप ने रिश्तों को तार-तार करते हुए नाबालिग बेटी से बलात्कार किया। वह दो महीने से दुराचार कर रहा था। जब यह करतूत पत्नी को पता लगी तो वह भी रो पड़ी।

महिला के मुताबिक विगत दिवस बेटी ने सौतेला बाप के शारीरिक उत्पीड़न की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून जनपद के डालनवाला पुलिस के मुताबिक झाडू़ पोंछा कर परिवार का भरण पोषण करने वाली एक महिला का चार साल पूर्व अपने पति से तलाक हो गया। महिला ने एक ड्राइवर से दूसरी शादी कर ली।

पुलिस के मुताबिक महिला के पहले पति से चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी 16 साल की है। महिला का आरोप है कि दूसरे पति की उसकी बेटी पर नीयत खराब थी। वह बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। महिला का आरोप है कि सौतेला बाप अप्रैल से उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार कर रहा था। शिकायत करने पर बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। डर के चलते बेटी खामोश रही।

No more articles