KBC में अब बिग बी नही दिखेंगे। जी हां सूत्रों से मिली जानकारी से तो ऐसा ही लगता है। हाल ही में पता चला है कि दो महीने बाद शुरू हो रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को माधुरी दीक्षित या ऐश्वर्य राय बच्चन होस्ट करते नजर आ सकते हैं, हालांकि KBC- 9′ के होस्ट को लेकर रणबीर कपूर के नाम को लेकर भी काफी चर्चा थी। ये चर्चा तब शुरू हुई जब इस शो से अमिताभ बच्चन का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शो का पूरा फॉर्मैट बदला जा सकता है। और इस शो को होस्ट करते माधुरी दीक्षित या ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आ सकते हैं। क्योंकि मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चैनल इसके लिए ऐश्वर्या राय से लगातार संपर्क में है। इसके साथ ही माधुरी दीक्षित के नाम पर भी चर्चा चल रही है। सूत्रों ने बताया कि माधुरी या ऐश्वर्या में से कोई एक इस शो को होस्ट कर सकता है। हालांकि चैनल की तरफ से इस मामले में अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि चैनल दोनों अभिनेत्रियों से लगातार संपर्क में है। अगर ऐसा होता है तो पहली बार कोई फीमेल होस्ट एस शो में नजर आएगी याद हो तो शो के एक सीजन को होस्ट करते हुए शाहरुख खान को भी होस्ट करते देखा जा चुका है।

हालांकि शो में शाहरूख को अमिताभ बच्चन से ज्यादा पसंद नहीं किया गया था। और उनकी आवाज उनके कम्प्यूटर में लोक हो चुकी है। ओर दर्शक इनकी आवाज को पंसद भी करते है।

No more articles