दीपिका का विराट कोहली से नया कनेक्शन, शोभा डे से लिया पंगा मशहूर लेखिका शोभा डे के विवादित बयान पर अब क्रिकेटर और बॉलीवुड ने उन्हें घेर लिया है। आपको बता दें कि शोभा डे ने रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कहा था कि ‘टीम इंडिया का ओलंपिक में एक ही मकसद है, सेल्फी लो और खाली हाथ वापस आओ। ये वक्त और पैसे की बर्बादी है।’

दीपिका का विराट कोहली से नया कनेक्शन, शोभा डे से लिया पंगा

इसके बाद शोभा डे कि आलोचना शुरु हो गई। हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली ने भी घुमा फिरा कर शोभा डे पर निशाना साधा। विराट ने कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक के लिए ट्वीट किया कि ‘सिर्फ एक एथलीट ही जीतने की अहमियत समझ सकता है। हमारे ओलंपिक हीरो रोज़ भारत के सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। साक्षी मलिक को बधाई’।

दीपिका पादुकोण ने भी विराट की बात से सहमति जताई और उन्होंने तुरंत विराट के इस ट्वीट को री-ट्वीट कर दिया।

दीपिका का विराट कोहली से नया कनेक्शन, शोभा डे से लिया पंगा

आपको बता दें कि बिग बी ने भी ट्वीट किया, ‘टी2352, कभी महिला की ताकत को कम मत आंको। पीवी सिंधु, आपने ना कहने वाले कई लोगों को खत्म कर दिया। आप भारत का गौरव हैं।’

दीपिका का विराट कोहली से नया कनेक्शन, शोभा डे से लिया पंगा

महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने लिखा, ‘पीवी सिंधु, बधाई। रियो ओलंपिक 2016 में पदक। भारत, महिलाओं खेलों में आगे बढ़ो।’

दीपिका का विराट कोहली से नया कनेक्शन, शोभा डे से लिया पंगा

स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘भाईयों इस छोरी :लड़की: ने भी लट्ठ गाड़ दिया। पीवी सिंधु पर गर्व और फाइनल के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि आप स्वर्ण पदक जीतें।’

दीपिका का विराट कोहली से नया कनेक्शन, शोभा डे से लिया पंगा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी फाइनल में जगह बनाने के लिए सिंधु को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह इस प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेगी।

दीपिका का विराट कोहली से नया कनेक्शन, शोभा डे से लिया पंगा

कुल मिला कर देखा जाए तो शोभा डे अपने इस विवादित बयान पर फंस गई हैं और उन पर चारों तरफ से हमले हो रहे हैं।

No more articles