बॉलीवुड में आए साल जोड़िया बनती हैं, तो कुछ टूटती हैं। कुछ साल पहले तक बॉलीवुड का बेस्ट कपल माने जाने वाले ऋतिक रोशन और सुजैन खान को एक दूसरे से तलाक लिए तलाक लिए करीब दो साल हो गए हैं। लेकिन दोनो के फैन्स के मन में उनकी जोड़ी आज भी सलामत है। शायद यही वजह है कि दोनों एक दूसरे से अलग होकर भी अलग नहीं हुए। कही न कही दोनों साथ दिख ही जाते हैं।

भले ही दोनों ने तलाक ले लिया, लेकिन अभी भी कई बार साथ नजर आने के अलावा वे एक दूसरे का बचाव करते भी दिखते है। कंगना से संबंधि‍त विवाद पर सुजैन ने खुल कर ऋतिक का पक्ष लिया था। अब सुनने में आया है कि ऋतिक ने सुजैन को एक नया घर गिफ्ट किया है। इस खबर के बाद से ही दोनों के फिर से एक होने की खबरों ने भी हवा पकड़ ली है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक ने एक्स वाइफ सुजैन और बच्चों के लिए एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। खबर के अुनसार यह अपार्टमेंट अपर जुहू इलाके में है, जो ऋतिक के घर से महज 15 मिनट की दूरी पर ही है। गौरतलब है कि जिस घर में सुजैन अब तक रह रही हैं वह अंधेरी में है और वह किराए का अपार्टमेंट है। सजैन जल्द ही अपने दो बेटों ऋहान और ऋदान के साथ इस घर में शिफ्ट होंगी।

No more articles