एक वक्त था जब भारतीय कलाकार विदेशी डांस फॉर्म्स को भारत के रियलिटी शो में परफॉर्म किया करते थे। ‘झलक दिखला जा’ जैसे कार्यक्रम तो शुरू में सिर्फ विदेशी डांस को ही प्रोत्साहित किया करते थे लेकिन फिर धीरे-धीरे सब बदल गया। फिर भारत में एक शो आया, इंडिया गॉट टैलेंट। यह भी विदेश से ही भारत की दहलीज पर आया था। इसने भी भारत को कई बड़े कलाकारों से अवगत करवाया। लेकिन आज हम आपको रूस की एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। यह ‘रशिया गॉट टैलेंट’ का एक वीडियो है। इसमें दो लोग उसी तरह से भारतीय डांस परफॉर्म कर रहे हैं जैसे भारत में सालसा या रुम्बा किया जाता है।

यह कपल सुल्तान फिल्म के मशहूर गाने जग घूमेया पर डांस कर रहा है। यह कोई आम फ्री स्टाइल या बॉलीवुड डांस नहीं है बल्कि ये दोनों भारत का क्लासिकल डांस कथक कर रहे हैं। यह एक फ्यूजन डांस है जिसमें किसी शास्त्रीय संगीत को न लेकर बॉलीवुड के गाने को लिया गया है। इनका यह डांस सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है और जज भी इसे देखकर काफी इम्प्रेस हो गए। आप भी देखिए, इस रूसी कपल का डांस आपका मन भी मोह लेगा!

No more articles