इन दिनों एक बुजुर्ग दंपति का डांस काफी चर्चा में है। जर्मनी में रहने वाले 70 साल के डायटमार एहेंट्रॉट और 64 साल की उनकी पत्नी नेल्लीया ने एक डांस शो में ऐसी परफॉर्मेंस दी की वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। किसी ने सोचा भी नहीं था कि इस उम्र में भी दोनो इतने जोश और उमंग के साथ डांस करेंगे।

दोनो ने बुजुर्गों के ‘बुगी वुगी’ डांस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जब दोनो फ्लोर पर पहुंचे तो इनकी उम्र देखकर लोगों ने किसी स्लो मोशन गाने पर इनके परफॉर्मेंश देने की उम्मीद की थी। लेकिन इस जोड़ी ने धमाकेदार डांस प्रस्तुत कर सबको हैरत में डाल दिया। दोनो ने डांस के ऐसे-ऐसे स्टेप किए जिसे करने में शायद यंग लोगों को भी मुश्किल आए।

उनका डांस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसे बेहद पसंद कर रहे है। अब तक इसे 16 लाख से ज्यादा बार शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 6.2 करोड़ लोगो ने देख लिया है।

No more articles